पाकिस्तान के विदेश मंत्री बनेंगे बिलावल भुट्टो

Bhaskar News Agency

06 May 2024

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की कैबिनेट में वापसी कर सकते हैं। पाकिस्तान के अखबार ‘द ट्रिब्यून’ के मुताबिक भुट्टो को पाकिस्तान का विदेश मंत्री बनाया जा सकता है। दरअसल, भुट्टो की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) और पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (PML-N) के बीच सरकार बनाने का समझौता अपने अंतिम रूप में है।

अखबार ने दावा किया है बिलावल भुट्टो पहले विदेश मंत्री बनने के लिए तैयार नहीं थे। बाद में पार्टी नेताओं ने उन्हें इस पद के लिए मना लिया है। अब PPP के औपचारिक रूप से कैबिनेट में शामिल होने के समय पर काम किया जा रहा है।

Related posts

RNI के खिलाफ संसद घेरेंगे पत्रकार

ऐश्वर्या के मायके में ननद श्वेता ने तोहफा भेजा

राफा पर हमले करने के लिए तैयार इजराइली सेना