वैष्णो देवी रोपवे प्रोजेक्ट के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन,पालकीवाले बोले- प्रोजेक्ट से रोजी रोटी छिन जाएगी

जम्मू-कश्मीर के कटरा में वैष्णो देवी रोपवे प्रोजेक्ट के खिलाफ खच्चर और पालकीवालों ने विरोध शुरू कर दिया है। पुलिस ने सोमवार को प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की तो भीड़ ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। हिंसक प्रदर्शन में कुछ लोगों के घायल होने की खबर भी है।

वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड कटरा में ताराकोट मार्ग और सांझी छत के बीच 12 किलोमीटर के मार्ग पर 250 करोड़ रुपए की लागत से रोपवे प्रोजेक्ट का निर्माण करवा रहा है। वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं को खच्चर और पालकीवाले मंदिर दर्शन कराने ले जाते हैं। ये उनके कमाई का जरिया है। इसलिए वे इसका विरोध कर रहे हैं।

रियासी के SSP परमवीर सिंह ने बताया, ‘कि लोग पिछले तीन दिनों से यहां विरोध कर रहे हैं और हम स्थिति को संभाल रहे हैं। आज उनमें से कुछ ने पुलिस टीम पर पथराव किया। हम स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे हैं और उम्मीद है कि जल्द ही सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी।

Related posts

:फर्रुखाबाद में रास्ते को लेकर विवाद बाइक सवार ने ई-रिक्शा चालक को पीटा,

कानपुर पुलिस चरस-गांजा बिकवाकर सिपाही ने कमाए 100 करोड़:छापेमारी

लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग: