अख्तर बोले- गेंदबाजों में मार्शल के जैसा खौफ नहीं:साउथ अफ्रीका के खिलाफ

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

खेल संवाददाता -22 फरवरी रविवार को टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में भारत को साउथ अफ्रीका टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका ने तीसरे सुपर-8 मैच में 76 रन के अंतर से हराया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई। मार्को यानसन ने 4 विकेट झटके। केशव महाराज ने 3 विकेट लिए। कॉर्बिन बॉश को 2 और ऐडन मार्करम को एक विकेट मिला। शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए।

अख्तर ने कहा, ‘इस टीम में कुलदीप यादव की कमी खल रही है। वे ऐसे गेंदबाज हैं जो हवा में बल्लेबाजों को धोखा दे सकते हैं और जरूरत पड़ने पर विकेट निकाल सकते हैं। वे एक मैच विनर खिलाड़ी हैं और उन्हें बाहर रखना समझ से परे है।’

 इस हार के बाद पाकिस्तानी के पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारतीय गेंदबाजी की आलोचना की। शोएब ने कुलदीप को प्लेइंग-11 में रखने का सुझाव दिया है।

अख्तर ने कहा, ‘हार्दिक और शिवम दुबे 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे थे। वे कोई मैल्कम मार्शल नहीं हैं, जो साउथ अफ्रीका जैसी टीम को डरा सकें। अगर आप डेथ ओवर्स में उनसे गेंदबाजी कराएंगे तो अफ्रीकी बल्लेबाजों का ऐसा पलटवार होना तय था।’

मैल्कम मार्शल वेस्टइंडीज के गेंदबाज थे, जो 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते थे। 1970 और 80 के दशक में जब वेस्टइंडीज क्रिकेट की दुनिया पर राज करता था, तब मार्शल उनके सबसे खतरनाक हथियार थे। वे खतरनाक बाउंसर मारने के लिए जाने जाते थे। कई दिग्गज बल्लेबाजों की नाक और जबड़े उनकी गेंदों से टूटे थे।खासकर हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे की गेंदबाजी को उन्होंने बिना धार वाली बताया। दोनों ऑलराउंडर्स ने मिलकर 6 ओवरों में 77 रन खर्च किए और केवल एक विकेट हासिल किया।

इससे पहले साउथ अफ्रीका की ओर से डेविड मिलर ने 35 बॉल पर 63 रन बनाए। जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 45 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 बॉल पर नाबाद 44 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट झटके। अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट लिए।

Related posts

भारत को फाइनल में पहुंचाने वाले 5 हीरो:सैमसन का लगातार दूसरा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड; 185 रन बना लि

राउंड ऑफ 16 का शेड्यूल:15 बार की विजेता रियल मैड्रिड से भिड़ेगी फुटबाल

क्रिकेटर रिंकू के पिता का निधन:टी-20 वर्ल्ड कप छोड़कर घर पहुंचे, शाम को होगा अंतिम संस्कार