भास्कर न्यूज़ एजेंसी –
फिल्म संवाददाता -सूत्रों के अनुसार, बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने ‘द व्हाइट लॉटस’ के मेकर्स उन्हें इस प्रतिष्ठित एंटीथोलॉजी ड्रामा सीरीज के लिए अप्रोच करना चाहते थे, लेकिन कास्टिंग प्रक्रिया के तहत ऑडिशन अनिवार्य है। बताया गया है कि शो के निर्माता हर कलाकार से ऑडिशन लेना चाहते थे, लेकिन दीपिका इस प्रक्रिया के लिए तैयार नहीं थीं। यही वजह रही कि यह इंटरनेशनल मौका उनके हाथ से निकल गया।
यह कोई पहली बार नहीं है जब दीपिका को इस शो के लिए अप्रोच किया गया हो। बताया जा रहा है कि पिछले (सीजन 3) के दौरान भी उनसे संपर्क किया गया था, लेकिन उस समय वह प्रेग्नेंसी के कारण भूमिका स्वीकार नहीं कर पाईं थीं। अब जबकि सीजन 4 की तैयारियां चल रही हैं, मेकर्स ने फिर से उनसे संपर्क किया, लेकिन इस बार ऑडिशन की शर्त के कारण बातचीत आगे नहीं बढ़ी।