फर्रुखाबाद में 9 ट्रक सीज:ओवरलोडिंग पर एआरटीओ सुभाष राजपूत की कार्रवाई

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

संवाददाता फर्रुखाबाद –

फर्रुखाबाद में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) प्रवर्तन विभाग ने एक सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ओवरलोड माल ढोने और बकाया कर के मामलों में कुल 9 ट्रकों को जब्त किया गया।

एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में, ओवरलोड माल ढोते हुए पाए गए 2 ट्रकों को सीज किया। इन ट्रकों पर 71 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

इसके अलावा , बकाया कर के आरोप में 7 और  ट्रकों को भी जब्त किया गया। इन ट्रकों पर कुल 1.95 लाख रुपये का कर बकाया था।सभी कर बकाया वाले वाहन स्वामियों से अपील की गई है कि वे अपना बकाया कर जल्द से जल्द जमा कर दें। ऐसा न करने की स्थिति में उनके वाहनों को सीज कर बकाया कर की वसूली की जाएगी।

एआरटीओ ने बताया कि भविष्य में भी ओवरलोड वाहनों के खिलाफ और अधिक कठोर कार्रवाई की जाएगी। विभाग द्वारा राजस्व वसूली को लेकर 16 मार्च तक एक सघन बकाया वसूली अभियान चलाया जा रहा है।

Related posts

गांधी जयंती पर पत्रकार संगठन आई जे यू द्वारा देशव्यापी ‘मांग दिवस’ मनाया गया

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी