फर्रुखाबाद में पुलिसकर्मियों ने खेली होली, :डीजे पर जमकर डांस किया ,और गाना भी गाया

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

फर्रुखाबाद संवाददाता –

फर्रुखाबाद में गुरुवार को पुलिसकर्मियों ने धूमधाम से होली मनाई। सुबह से ही विभिन्न थानों और पुलिस लाइन में डीजे की व्यवस्था की गई, जहां पुलिसकर्मियों ने जमकर रंग-गुलाल खेला और डांस किया।

कायमगंज कोतवाली में पुलिसकर्मियों ने अलग-अलग अंदाज में होली मनाई, कुछ ने चश्मा लगाकर तो कुछ ने टोपी पहनकर। एक सिपाही गले में तारों का बंडल डाले भी दिखा। कम्पिल, राजेपुर, अमृतपुर, जहानगंज और शमशाबाद थानों के साथ-साथ अन्य थानों में भी होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कमालगंज थाने में भी पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली। यहां दरोगा भूपेंद्र,कस्बा इंचार्ज संदीप कुमार, हेड कांस्टेबलऔर  कांस्टेबल ने डांस किया। शमशाबाद थाने में निरीक्षक धर्मेंद्र मलिक, एसआई आशू यादव, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार और कांस्टेबल धर्मेंद्र नीरज सहित अन्य पुलिसकर्मी रंग लगाते और डांस करते नजर आए।

होली का यह उत्सव सुबह से शुरू होकर दोपहर बाद तक चला। पुलिसकर्मियों ने पहले एक-दूसरे को गुलाल लगाया, फिर रंगों और पानी से भी होली खेली। इस दौरान कई जगहों पर डीजे की धुन पर पुलिसकर्मी थिरकते नजर आए।

नवाबगंज थाने में होली का विशेष उत्साह देखने को मिला, जहां थाना अध्यक्ष ने पुलिसकर्मियों के साथ होली खेली और गाना भी गाया। चौकी इंचार्ज बवाना भी इस दौरान डांस करते दिखे।

Related posts

गांधी जयंती पर पत्रकार संगठन आई जे यू द्वारा देशव्यापी ‘मांग दिवस’ मनाया गया

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी