जयपुर से दुबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस युद्ध के कारण खाड़ी देशों की उड़ाने रद्द:

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

जयपुर संवाददाता –

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक एतिहाद एयरवेज की फ्लाइट EY-329 अबू धाबी के लिए जाती है वह आज भी रद्द रही। ये फ्लाइट जयपुर से रात 3:15 बजे संचालित होती है। इसके अलावा एयर अरबिया की शारजाह जाने वाली फ्लाइट G9-436 जो अलसुबह 4:10 बजे जाती है वह भी फ्लाइट रही। इसी तरह जयपुर से दुबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-195 भी रद्द रही।

लगातार तीसरे दिन उड़ाने प्रभावित

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण ये लगातार तीसरा दिन है जब खाड़ी देशों में उड़ाने रद्द रही। इसे देखते हुए जयपुर एयरपोर्ट मैनेजमेंट ने भी यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। प्रबंधन ने कहा है कि इस तनाव के कारण खाड़ी देशों में जाने वाली तमाम फ्लाइट्स का संचालन रूक गया है।

मध्य-पूर्व के देशों में चल रहे युद्ध के कारण खाड़ी देशों की तरफ जाने वाली फ्लाइट्स आज भी रद्द रही। जयपुर से दुबई, अबू धाबी और शारजाह की फ्लाइट्स आज भी उड़ान नहीं भर सकी। इस कारण इन देशों में फंसे सैंकड़ों यात्री और यहां से इन देशों में जाने वाले यात्री फंस गए है।

Related posts

गोविंददेवजी मंदिर में भक्तो ने गुलाल और फूलो से होली उत्सव, मनाया

जयपुर में बॉयफ्रेंड ने किया युवती से रेप:शादी का झांसा देकर बनाया शिकार,