कन्नौज में एसडीएम ने छापा मारा, घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का खुलासा:113 पासबुक जब्त कीं

भास्कर न्यूज़ –

संवाददाता कन्नौज –

कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कस्बे में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का एक बड़ा मामला सामने आया है। छिबरामऊ के एसडीएम ज्ञानेंद्र द्वेदी के नेतृत्व में एक टीम ने गुरसहायगंज में छापा मारा।बगिया मोहल्ले में जगदीश गुप्ता के मकान में अवैध रूप से सिलेंडरों की कालाबाजारी चल रही थी। यहां उपभोक्ताओं को तय दाम से अधिक कीमत पर सिलेंडर बेचे जा रहे थे। छिबरामऊ एसडीएम को इसकी सूचना मिली थी, जिसमें बताया गया था कि मकान में 150 से 200 सिलेंडर रखे हुए हैं। हालांकि, अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही अधिकांश सिलेंडर हटा दिए गए थे।

एसडीएम ज्ञानेंद्र द्वेदी , गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी अजय अवस्थी और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। छापेमारी के दौरान मकान से 11 खाली और 1 भरा सिलेंडर बरामद किया गया। इसके अलावा, एक बाइक पर भी भरा हुआ सिलेंडर बंधा मिला, जिसे जब्त करने की बात कही गई है। मकान के एक कमरे से गैस बुकिंग की 113 किताबें भी एसडीएम ने जब्त कीं।

Related posts

फर्रुखाबाद में बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान:मक्का, गेहूं और तंबाकू पर किसान चिंतित

हत्यारोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग:

आगरा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप,