कानपुर में 150 बड़ी फैक्ट्रियों में गैस सप्लाई बंद:चेयरमैन बोले- अरबों का नुकसान हो रहा,

भास्कर न्यूज़ –

संवाददाता कानपुर –

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमलों के बाद पैदा हुए हालात का असर अब भारत के शहरों में भी दिखने लगा है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों की तरह कानपुर में भी गैस की किल्लत गहराती जा रही है। इसका सबसे ज्यादा असर औद्योगिक क्षेत्रों पर पड़ा है, जहां कॉमर्शियल सिलेंडर और पाइपलाइन गैस की कमी से फैक्ट्रियों का कामकाज प्रभावित हो गया है।

कानपुर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट को-ऑपरेटिव एस्टेट लिमिटेड के चेयरमैन विजय कपूर का कहना है कि अगर जल्द आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो उद्योगों को अरबों रुपये का नुकसान हो सकता है और करीब एक लाख लोगों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो सकता है।अगर स्थिति ऐसी ही बनी रही तो उद्योगों को अरबों रुपये का नुकसान होगा। अभी से उत्पादन प्रभावित हो रहा है। अगर एक महीने तक गैस सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो कई फैक्ट्रियां पूरी तरह बंद हो सकती हैं।  और अब भट्टियों से काम करने की नौबत आ जायगी

Related posts

फर्रुखाबाद में बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान:मक्का, गेहूं और तंबाकू पर किसान चिंतित

हत्यारोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग:

आगरा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप,