कानपुर में कबाड़ और फर्नीचर गोदाम में भीषण आग:30 से अधिक झुग्गी-झोपड़ी जली

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

कानपुर संवाददाता –

कानपुर के बर्रा–7 में अवैध रूप से बसी झुग्गी-झोपड़ी और कबाड़ गोदाम में शुक्रवार तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। कबाड़ को अपनी चपेट में लेते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, लपटें उठती देख आसपास के इलाके में रहने वालों में अफरा-तफरी मच गई।

गुजैनी थाना प्रभारी राजन शर्मा ने बताया कि बर्रा-7 में खाली जमीन पर पांच सौ मीटर के दायरे में लोगों ने अवैध रूप से कब्जा करके करीब 30 से अधिक झुग्गी-झोपड़ी और कबाड़ गोदाम बना रखे हैं। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे उस इलाके के लोगों ने आग लगने की सूचना दी थी। देखते ही देखते पूरी बस्ती को आग ने अपने अन्दर लपटों में ले लिया। बस्ती में रहने वाले लोगों ने किसी तरह वहां से भागकर खुद को सुरक्षित किया। देखते ही देखते पूरी बस्ती धू-धू करके जलने लगी। वहा आसपास के लोगो ने मौके पर पुलिस को सूचना दी

आग की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड के 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया, हालांकि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related posts

फर्रुखाबाद में बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान:मक्का, गेहूं और तंबाकू पर किसान चिंतित

हत्यारोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग:

आगरा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप,