कानपुर में स्वरूप नगर में एजेंसी का शटर नहीं उठा पुलिस बंटवा रही गैस सिलेंडर:

भास्कर न्यूज़ –

संवाददाता कानपुर –

कानपुर शहर में रसोई गैस को लेकर चल रहे संकट की चर्चाओं के बीच गुरुवार सुबह से ही ग्राहकों की लाइन गैस एजेंसियों के बाहर पहुंच गई। गैस की मांग करने लगी बुकिंग के बाद भी सिलेंडर न मिलने पर ग्राहकों में गुस्सा देखने को मिला। सरसौल की एजेंसी में ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए सिलेंडर देने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। शहर के नजीराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत जेके मंदिर के ।ग्राहकों की भीड़ के बीच हंगामा हो गया और अफरा तफरी मचने पर नजीराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और माइक से एनाउंसमेंट करके सिलेंडर बंटवाया। मौके पर एडीसीपी सेंट्रल अर्चना सिंह और एसीपी स्वरुप नगर सुमित सुधाकर रामटेक मौके पर पहुंचे। कल्याणपुर की एक एजेंसी में भाई की शादी वाले दिन छोटा भाई सिलेंडर के लिए लाइन में लगा मिला।

जिला प्रशासन ने भी ग्राहकों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। स्वरुप नगर स्थित कानपुर गैस सर्विस में एजेंसी का शटर तक नहीं खुला।

Related posts

फर्रुखाबाद में बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान:मक्का, गेहूं और तंबाकू पर किसान चिंतित

हत्यारोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग:

आगरा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप,