क्रिकेटर रिंकू के पिता का निधन:टी-20 वर्ल्ड कप छोड़कर घर पहुंचे, शाम को होगा अंतिम संस्कार

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

खेल संवाददाता –

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही रिंकू सिंह मंगलवार को टीम इंडिया का साथ छोड़कर नोएडा पहुंचे थे। उन्हें टी-20 विश्वकप का प्रैक्टिस सेशन छोड़ना पड़ा था। पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार सुबह करीब 4.36 बजे निधन हो गया। वे 60 साल के थे। उन्हें फोर्थ स्टेज लिवर कैंसर था। कुछ दिन पहले उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अलीगढ़ से ग्रेटर नोएडा के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।

वहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। पार्थिव शरीर को अलीगढ़ ले आया गया है। यहीं पर अंतिम संस्कार होगा। रिंकू भी चेन्नई से अलीगढ़ अपने घर पहुंच गए हैं।

इससे पहले,25 फरवरी को रिंकू चेन्नई लौट गए थे और टीम के साथ जुड़ गए थे। हालांकि, 26 फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए सुपर-8 के मैच में वे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। वे सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान पर फील्डिंग कर रहे थे।

Related posts

भारत को फाइनल में पहुंचाने वाले 5 हीरो:सैमसन का लगातार दूसरा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड; 185 रन बना लि

राउंड ऑफ 16 का शेड्यूल:15 बार की विजेता रियल मैड्रिड से भिड़ेगी फुटबाल

T20 वर्ल्डकप सेमीफाइनल और फाइनल के 24 फरवरी मंगलवार को शाम 7 बजे (IST) से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं।टिकट:पाकिस्तान की जीत-हार तय करेगी सेमीफाइनल-फाइनल