मोहम्मदाबाद में निकली भाजपा की हर घर तिरंगा पदयात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा नगर

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद –

मोहम्मदाबाद में निकली भाजपा की हर घर तिरंगा पदयात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा नगर
विवेक यादव
मोहम्मदाबाद, फर्रुखाबाद। विधानसभा क्षेत्र 195 भोजपुर के मोहम्मदाबाद मंडल में भारतीय जनता पार्टी की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, युवाओं और क्षेत्रवासियों ने हाथों में तिरंगा लेकर सहभागिता की। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा।

पदयात्रा का नेतृत्व करने वाले कार्यकर्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री गोपाल राठौर, जिला मंत्री शिवमोहन सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष खिमसेपुर पुष्पराज सिंह, सौरभ चौहान, मंडल अध्यक्ष शैलेश मिश्रा सहित मंडल पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। आयोजकों ने सभी से राष्ट्रहित, जनहित और समाज के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने तथा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा में योगदान देने का आह्वान किया।

Related posts

ढाई घाट पहुंचे अधेड़ ने गंगा में लगाई छलांग, गोताखोर तलाश में जुटे,बेटे ने लगाया हत्या का आरोप

अचरा सराय मार्ग पर हादसों का खतरा बढ़ा, जिम्मेदार बेखबर!

शमशाबाद में एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग तेज, भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने रेलवे को लिखा पत्र