पत्नी के मायके जाने से आहत युवक ने आम के बाग में लगाई फांसी, पेड़ से लटका मिला शव

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद –

पत्नी के मायके जाने से आहत युवक ने आम के बाग में लगाई फांसी, पेड़ से लटका मिला शव

ओम शक्ति कंपिल

कम्पिल, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के गांव सिसईया नगला निवासी 33 वर्षीय उमेश चंद्र पुत्र श्रीकृष्ण जाटव का शव बुधवार दोपहर कंपिल-कायमगंज मार्ग स्थित गीतापुरम कॉलोनी के पीछे एक आम के बाग में पेड़ से उनकी ही शर्ट के सहारे फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

सूचना पर थाना कम्पिल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी नितिन कुमार, सिटी इंचार्ज हरीश कुमार तथा फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जांच के दौरान पुलिस को मृतक की पैंट की जेब से एक मोबाइल फोन और नमकीन का पैकेट बरामद हुआ, जिन्हें कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

ग्रामीणों के अनुसार, उमेश चंद्र राजमिस्त्री का कार्य करते थे। उनके परिवार में पत्नी पिंकी और चार बच्चे हैं। उनकी असमय मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल था।

मृतक के भाई राजकुमार एवं अन्य परिजनों ने बताया कि करीब 25 दिन पूर्व घरेलू विवाद के बाद पत्नी पिंकी बच्चों को छोड़कर अपने मायके चली गई थी। उनका कहना है कि पत्नी के जाने के बाद से उमेश मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे। भाई ने यह भी आरोप लगाया कि मृतक की पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध थे। हालांकि यह केवल परिजनों का आरोप है। पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है और इस पहलू की भी जांच की जा रही है।

थाना प्रभारी नितिन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

बहन की सकुशल वापसी की मन्नत पूरी होने पर हरिद्वार से कांवड़ लेकर पैदल निकले श्रद्धालु, कानपुर में करेंगे जलाभिषेक

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत फर्रुखाबाद में 703 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य, आवेदन शुरू

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कायमगंज में परिवार नियोजन कैम्प का सफल आयोजन, 14 महिलाओं की सफल नसबन्दी