रायबरेली कलेक्ट्रेट में अधिवक्ताओं का होली मिलन:डिएम शामिल हुईं,

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

संवाददाता बरेली –

रायबरेली कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अधिवक्ताओं के साथ-साथ जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव (एडवोकेट) ने बताया कि यह आयोजन पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी किया गया। जिलाधिकारी (डिएम ) मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में शामिल रहीं।

अपर जिलाधिकारी (एडीएम ) और पूर्व एसडीएम  सहित शासन-प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस वर्ष के आयोजन विशेषता ‘फूलों की होली’ रही।समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय रहे। मुख्य अतिथियों के आगमन के साथ फूलों की होली और विचार गोष्ठी का सिलसिला शुरू हुआ।

अध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यह कार्यक्रम आपसी संबंधों को मजबूत करने और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली की खुशियां साझा करने का मौका होता है।

Related posts

फर्रुखाबाद में बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान:मक्का, गेहूं और तंबाकू पर किसान चिंतित

हत्यारोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग:

आगरा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप,