रायबरेली में स्कूल वैन बच्चों को जा रही पलटी,बच्चे सुरक्षित:

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

बरेली संवाददाता –

रायबरेली जिले के भदोखर थाना क्षेत्र मुलीहामऊ गांव के पास शनिवार, 7 मार्च 2026 को सुबह करीब 10 बजे हुई। स्कूली वैन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी, तभी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में वैन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि वैन में सवार करीब 10 बच्चे सुरक्षित बच गए। चार से पांच बच्चों को मामूली खरोंचें आई हैं।यह वैन मुलीहामऊ गांव के पास स्थित राम जानकी पब्लिक स्कूल की थी।

.स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, वैन का ब्रेक फेल होना हादसे की वजह मानी जा रही है। घायल ड्राइवर की पहचान मुलीहामऊ गांव निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है। वैन में सवार बच्चे थाना मिल एरिया क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बच्चों को वैन से बाहर निकालकर उनकी मदद की।

हैरानी की बात यह भी रही कि वैन में सीएनजी किट भी लगी हुई थी, जिससे बड़े हादसे की आशंका थी। हालांकि, समय रहते स्थिति संभल गई और सभी बच्चे सुरक्षित बच गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। घायल ड्राइवर को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

रायबरेली जिले के मजदूर के बेटे ने UPSC में हासिल की 107वीं रैंक:बिना

 एसपी को कार से घसीटने वाले तीन सिपाहियों सहित चार दोषी करा