शत्रुघ्न सिन्हा ने ‘धुरंधर’ की तारीफ की:रणवीर सिंह की फिल्म को मास्टरपीस बताया, बोले – कौन-सी प्रोपेगैंडा फिल्म?

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

फिल्म संवाददाता -X अकाउंट पर अपने पोस्ट में शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा, “वाह! अभी-अभी सबसे ज्यादा चर्चित फिल्म ‘धुरंधर’ देखी, एक एब्सोल्यूट मास्टरपीस। कैसी ‘प्रोपेगैंडा’ फिल्म? फिल्म तो फिल्म होती है। यह एक शानदार, ग्रिपिंग, दिलचस्प और भरपूर मनोरंजन से भरी फिल्म है, जिसे पूरी ईमानदारी से बनाया गया है। बैंकॉक, थाईलैंड में बनाए गए सेट्स (जो पाकिस्तान को दर्शाते हैं) बेहद खूबसूरत और रियलिस्टिक हैं।”

एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में आदित्य धर की फिल्म धुरंधर की तारीफ की। उन्होंने फिल्म को एब्सोल्यूट मास्टरपीस बताया और इसे प्रोपेगैंडा फिल्म कहे जाने के दावों को खारिज किया।गौरतलब है कि धुरंधर पिछले साल 5 दिसंबर2025  को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन फिल्म को लेकर चर्चा अब भी जारी है। ऋतिक रोशन समेत कई बॉलीवुड एक्टर ने फिल्म की तारीफ की है।

उन्होंने आगे कहा, “तकनीकी रूप से फिल्म बेहतरीन है, एडिटिंग शानदार है।सिनेमाटोग्राफर की उत्कृष्ट मेहनत काबिल-ए-तारीफ है। पूरी टैलेंटेड कास्ट और क्रू को बधाई, जिन्होंने इस फिल्म को विजुअल डिलाइट बना दिया। सभी कलाकारों ने शानदार काम किया है।”

Related posts

शिल्पा शेट्टी कानपुर में बोलीं-महिलाओं के जीवन में मुश्किलें आती हैं, संघर्ष से मिलती है सफलता

सूरज बड़जात्या की बेटी ईशा के रिसेप्शन में पहुंचे सलमान खान, आमिर खान समेत कई सेलेब्स शामिल हुए।

इन दिनों दीपिका की 8 घंटे शिफ्ट मांग पर करीना कपूर बोलीं जरूरतों के अनुसार काम की शर्तें तय करने की आजादी होनी