श्री सूरज प्रसाद डागा की पुण्यतिथि पर मडिया मेला का आयोजन

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

कासगंज संवाददाता –

कासगंज में श्री सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में गुरुवार को स्वर्गीय श्री सूरज प्रसाद डागा की पुण्यतिथि के अवसर पर मडिया मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान, हवन-यज्ञ, भंडारा और कीर्तन जैसे कार्यक्रम संपन्न हुए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और विद्यालय परिवार ने भाग लिया।

हवन-यज्ञ और पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ से हुई। इस अवसर पर रमेश कुमार डागा, दिलीप डागा, संजय डागा, सौरभ डागा, गौरव डागा, प्रज्ञान डागा और पवन डागा सहित डागा परिवार के सदस्यों ने यज्ञ में आहुतियां दीं।

इसके बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर में जाकर भगवान हनुमान के मंदिर में पूजा-अर्चना कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Related posts

मोहनपुरा मटर मंडी में पिछले कुछ दिनों से मटर के दामों में भारी गिरावट:

इन दिनों दीपिका की 8 घंटे शिफ्ट मांग पर करीना कपूर बोलीं जरूरतों के अनुसार काम की शर्तें तय करने की आजादी होनी

-बॉलीवुड सिंगर रैपर बादशाह सॉन्ग ‘टटीरी’ को लेकर FIR, गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित: