T20 वर्ल्डकप सेमीफाइनल और फाइनल के 24 फरवरी मंगलवार को शाम 7 बजे (IST) से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं।टिकट:पाकिस्तान की जीत-हार तय करेगी सेमीफाइनल-फाइनल

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

खेल संवाददाता –सेमीफाइनल 1 के लिए दो शहरों का विकल्प पहले सेमीफाइनल के लिए वेन्यू फिलहाल तय नहीं, वह टीमों के सेमीफाइनल में पहुंचने के आधार पर तय किया जाएगा। यानी यह मैच या तो कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा या कोलकाता के ईडन गार्डन्स में। यह पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करेगा कि कौन सी टीमें सेमीफाइनल में पहुंचती हैं। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना तय है।

पाकिस्तान का नियम: अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करता है, तो वह 4 मार्च को कोलंबो में पहला सेमीफाइनल खेलेगा।

श्रीलंका का नियम: यदि पाकिस्तान क्वालिफाई नहीं करता, लेकिन श्रीलंका सेमीफाइनल में पहुंचता है और उसका मुकाबला भारत से नहीं होता, तो पहला सेमीफाइनल कोलंबो में ही खेला जाएगा।

ICC मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों के टिकट मंगलवार, 24 फरवरी को शाम 7 बजे (IST) से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं। टिकट आधिकारिक वेबसाइट tickets.t20worldcup.com पर उपलब्ध होगी। फैंस 4 मार्च को होने वाले पहले सेमीफाइनल, 5 मार्च को दूसरे सेमीफाइनल और 8 मार्च को खेले जाने वाले फाइनल मैच के लिए टिकट खरीद सकते हैं।

Related posts

भारत को फाइनल में पहुंचाने वाले 5 हीरो:सैमसन का लगातार दूसरा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड; 185 रन बना लि

राउंड ऑफ 16 का शेड्यूल:15 बार की विजेता रियल मैड्रिड से भिड़ेगी फुटबाल

क्रिकेटर रिंकू के पिता का निधन:टी-20 वर्ल्ड कप छोड़कर घर पहुंचे, शाम को होगा अंतिम संस्कार