भीषण हादसा: ब्रिज से सीधे नीचे गिरी बस,2 की मौत, 40 यात्री घायल

MP  के राजगढ़  में देर रात एक बड़ा हादसा  हो गया। जहां एक बस  ब्रिज से नीचे गिर गई। इस हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 40 यात्री घायल बताए जा रहे है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरी घटना पचोर के पास की है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात इंदौर से शिवपुरी की ओर जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। यात्रियों से भरी बस पचोर के नजदीक सदगुरु ढाबे के पास ब्रिजे से नीचे गिर गई। इस घटना में दो यात्रियों की मौत हो गई। लगभग 40 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद बस में चीख पुकार मच गई।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने इस पूरे घटना की जांच शुरू कर दी है।

Related posts

लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग:

कंगना रनौत मामले में कोर्ट नहीं पहुंची उनकी अधिवक्ता:किसानों के अपमान को होनी थी बहस

कानपुर में कबाड़ और फर्नीचर गोदाम में भीषण आग:30 से अधिक झुग्गी-झोपड़ी जली