TV चीफ-एक्टर विजय की पत्नी ने तलाक याचिका दायर की:पति पर एक्ट्रेस से अफेयर

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

फिल्म संवाददाता –

तमिल सुपरस्टार और तमिलगा वेट्री कजगम[TV] प्रमुख विजय की पत्नी संगीता ने 24 फरवरी 2026 को चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए याचिका दाखिल की है। याचिका में विजय पर एक एक्ट्रेस के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया गया है।

विजय और संगीता की शादी को करीब 27 साल हो चुके हैं। 25 अगस्त 1999 को कपल शादी के बंधन में बंधे थे। जल्द ही दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और दोनों ने शादी का फैसला कर लिया।दोनों ने उस दौर में हिंदू और ईसाई दोनों धर्मों से शादी की थी। 2000 में कपल ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया जिसका नाम जेसन संजय है, वहीं 2005 में उनके घर बेटी का जन्म हुआ।

कोर्ट ने याचिका स्वीकार कर केस फैमिली वेलफेयर कमिटी को भेज दिया। दंपति पिछले दो साल से अलग रह रहे थे। दोनों की शादी 1999 में हुई थी। शादी को 27 साल हो चुके हैं।कोर्ट में इस मामले पर अगली सुनवाई 20 अप्रैल को करेगा। विजय की टीम और संगीता ने मामले पर अबतक कोई बयान नहीं दिया है।

 

Related posts

कासगंज जिले में DM ने लापरवाही पर दो अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश:

रायबरेली जिले के मजदूर के बेटे ने UPSC में हासिल की 107वीं रैंक:बिना

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में क्लबफुट प्रबंधन पर कार्यशाला:पोंसेटी