कार ने स्कूटी को आधा किमी घसीटा, बाइक सवार रुको-रुको चिल्लाते रहे युवक हुए घायल

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(लखनऊ)

लखनऊ में एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार 2 युवकों को टक्कर मार दी। घटना के बाद स्कूटी कार के बोनट में फंस गई, जिसे कार सवार आधा किलाेमीटर तक घसीट कर ले गया है। घटना PGI इलाके में आउटर रिंग रोड किसान पथ पर हुई।

बाइक सवार अन्य युवकों ने कार का पीछा कर वीडियो बना ली और पुलिस को सूचना दी गई है। मौके पर कल्ली पश्चिम पुलिस चौकी प्रभारी प्रभात बलियान, रजित मिश्रा और कॉन्स्टेबल शिवम चौधरी टीम के साथ पहुंचे। कार सवार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं।

Related posts

पूजा के दीपक से लगी आग, शादी का सामान जलकर राख तीन वर्ष पूर्व हुई शादी में मिला था सामान, करीब एक लाख रुपये का नुकसान

छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

नवाबगंज दक्षिण पश्चिम जिला पंचायत सीट पर फिर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी