June 26, 2026
Bhaskar News Agency
कन्नौज

दुकानों पर खाद्य विभाग की छापेमारी:मिलावटी सामान नष्ट,किया गया तीन नमूने जांच के लिए भेजे गए

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

कन्नौज संवाददाता -मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रवर्तन दल के खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राठौर, अरविंद कुमार साहू और मंजरी मिश्रा ने मेहंदीघाट पर हरदोई की ओर से आ रहे पनीर की जांच की। बताया गया कि इसमें मिलावट की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद, उग्गापुरवा गांव स्थित नितिन गुप्ता के किराना स्टोर पर छापेमारी की गई।

कन्नौज में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य विभाग सक्रिय हो गया है। अधिकारियों ने विभिन्न दुकानों पर छापेमारी की और मानक विहीन खाने-पीने की वस्तुएं मिलने पर उन्हें नष्ट कराया।और कुछ जगहों पर जांच के लिए नमूने भी भरकर भेजे गए, जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

नितिन गुप्ता के स्टोर से मैदा और सरसों के तेल का नमूना भरा गया, जबकि 30 किलो मैदा जब्त कर ली गई। इसके अतिरिक्त, दुकान में लंबे समय से रखे 20 किलो पैक्ड अचार, एक क्विंटल रंगीन बूंदी और 20 किलो पैक्ड नमकीन को कारोबारी की सहमति से नष्ट कराया गया। इसका अनुमानित मूल्य लगभग 23 हजार रुपये बताया गया है

Related posts

कन्नौज में पैसों के विवाद के बाद दुकान में आग:दुकानदार ने आग लगाने का आरोप,लगाया

Bhaskarnews

कन्नौज में कृषि विभाग में यंत्रों पर अनुदान के लिए आवेदन शुरू:किसान 4 मार्च तक ऑनलाइन

Bhaskarnews

कन्नौज के एक युवक ने तमिलनाडु की युवती की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने पर गिरफ्तार:

Bhaskarnews

Leave a Comment