August 6, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorized

दुर्ग्याणा मंदिर अमृतसर में होली:चंद्रग्रहण की वजह से एक दिन पहले उत्सव

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

अमृतसर संवाददाता -होली उत्सव के दौरान पहले पालकी यात्रा निकाली गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने जमकर एक-दूसरे पर रंग उड़ेला। इस दौरान महिला भक्त नाचती नजर आईं। महिला श्रद्धालु रितु ने कहा कि आज दुर्ग्याणा मंदिर में वृंदावन जैसा माहौल देखने को मिला है।

मंदिर के पंडित मेघा शाम लाल ने बताया कि कल चंद्रग्रहण सुबह करीब 6:20 बजे शुरू होगा और लगभग 65 मिनट तक चलेगा। इस दौरान मंदिर पूरी तरह से बंद रहेंगे। जैसे ही ग्रहण समाप्त होगा, मंदिर के द्वार फिर से खोले जाएंगे।

अमृतसर स्थित दुर्ग्याणा मंदिर में आज होली मनाई जा रही है। यहां होली के एक दिन पहले उत्सव मनाया जाता है। हालांकि 4 मार्च को होली है और 3 मार्च को होली मनाई जानी थी लेकिन चंद्रग्रहण की वजह से इसे एक दिन पहले मनाया जा रहा है।

Related posts

कलेक्टर का बड़ा एक्शन,18 पटवारियों 2 लिपिकों की सेवा समाप्त,मचा हड़कंप

admin

लखनऊ में एअर इंडिया इमरजेंसी लैंडिंग:36 हजार फीट ऊंचाई पर पायलट को धुआं महसूस हुआ;

Bhaskarnews

जय गुरुदेव श्रद्धालुओं की बस पलटने से बची:चालक की सूझबूझ से टला हादसा,

Bhaskarnews

Leave a Comment