August 6, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत फर्रुखाबाद में 703 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य, आवेदन शुरू

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद – मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत फर्रुखाबाद में 703 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य, आवेदन शुरू
फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद फर्रुखाबाद में 703 जोड़ों के सामूहिक विवाह कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी शालिनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा पात्र लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन कराने की अपील की है।
जारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रमुख सचिव समाज कल्याण के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी के आदेश पर विकास खंड अधिकारियों, अधिशासी अधिकारियों तथा नगर निकायों को लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में खंड विकास अधिकारियों तथा शहरी क्षेत्रों में नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के माध्यम से योजना का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। आवेदन https://www.cmsvy.upsdc.gov.in⁠� पोर्टल पर ऑनलाइन किए जाएंगे।
योजना के तहत उत्तर प्रदेश के मूल निवासी पात्र परिवारों की कन्याओं का पंजीकरण किया जाएगा। विवाह के समय कन्या की आयु न्यूनतम 18 वर्ष तथा वर की आयु 21 वर्ष होना अनिवार्य है। आयु प्रमाण के लिए जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षिक अभिलेख, मतदाता पहचान पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड अथवा आधार कार्ड मान्य होंगे। अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों को जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा, जबकि पात्र परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
योजना के अंतर्गत नवदंपति के गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए 64 हजार रुपये की सहायता राशि सीधे कन्या के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। इसके अतिरिक्त लगभग 21 हजार रुपये मूल्य की घरेलू उपयोग की सामग्री तथा प्रत्येक जोड़े के विवाह आयोजन, भोजन, पंडाल, फर्नीचर एवं अन्य व्यवस्थाओं पर 15 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
जिला समाज कल्याण अधिकारी शालिनी ने स्पष्ट किया है कि योजना के अंतर्गत विवाह पूर्णतः निःशुल्क होगा तथा वर-वधू पक्ष से किसी प्रकार का पंजीकरण शुल्क या दान नहीं लिया जाएगा। उन्होंने सभी पात्र परिवारों से समय रहते ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

Related posts

संदिग्ध परिस्थिति में फांसी पर झूली विवाहिता मौत

admin

अटलपुरम टाउनशिप-सेक्टर 8 के लिए ढाई गुना आवेदन:8 अप्रैल को लॉटरी से प्लॉटों का आवंटन

Bhaskarnews

बिजली की अघोषित कटौती व अन्य समस्याओं को लेकर भाकियू स्वराज का धरना प्रदर्शन

admin

Leave a Comment