March 19, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedउत्तर प्रदेशधर्मफर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद के गुड़गांव देवी मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें:सुबह 6 बजे खुले कपाट चैत्र नवरात्रि शुरु

भास्कर न्यूज़

संवाददाता फर्रुखाबाद में चैत्र नवरात्रि का गुरुवार को पहला दिन है । सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के गुड़गांव देवी मंदिर में सुबह 9 बजे तक लगभग एक हजार भक्तों ने दर्शन किए।

मंदिर के कपाट सुबह 6 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे। गुड़गांव देवी मंदिर में नवरात्रि के अलावा सामान्य दिनों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।नवरात्रि के अवसर पर मंदिर में विशेष इंतजाम किए गए हैं। बुधवार रात को ही मंदिर को फूलों से सजाया गया था। इसके अतिरिक्त, मंदिर तक पहुंचने वाली सड़क पर भी रोशनी की व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को मंदिर में आने से कोई असुविधा न हो।

 गुड़गांव और बढ़पुर देवी मंदिर के बाहर दुकाने लगी हुई है जहां श्रद्धालु पूजन की सामग्री खरीद रहे हैं। यहां माता की चुनरी के अलावा अन्य सामान भी मिल रहा है। गुड़गांव देवी मंदिर प्रांगड़ में लगा है मेला गुड़गांव देवी मंदिर के ग्राउंड में मेला का भी आयोजन किया गया है। यहां बड़ी संख्या में दुकानदार अपनी दुकानों को लेकर पहुँचते हैं। दुकानों को लगाने का कार्य भी चल रहा है। वहीं बच्चों के लिए झूले भी लगाए गए हैं। मेले में खूब रौनक सी दिख रही है

Related posts

योगी के रोड शो में कमल के फूल वाली साड़ी पहनकर पहुंचीं महिलाएं

admin

स्व० चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर किसान सम्मान दिवस का किया गया आयोजन

admin

सीपी विद्यालय के लिपिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -किराए वाले मकान के कमरे में पड़े बेड पर मिला शब

admin

Leave a Comment