June 5, 2026
Bhaskar News Agency
आगराउत्तर प्रदेशक्राइम

आगरा में ट्रक ने तीन को रौंदा:दो की मौके पर मौत, एक घायल; ट्रक ड्राइवर फरार

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता आगरा – के थाना रकाबगंज क्षेत्र में आगरा किले के सामने एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में तेज रफ्तार वाहन ने तीन युवकों को रौंद दिया। इससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया।

घटना रात 12:00 बजे की है। अज्ञात वाहन ट्रक ने तीन एक्टिवा सवार युवकों को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक मौसेरे भाई हैं। ताजगंज के रहने वाले हैं। तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज चल रहा है।

घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने बताया कि तीनों युवक रमजान के महीने में नमाज पढ़कर घर जा रहे थे। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Related posts

टिकारी कंपोजिट विद्यालय मे छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन

admin

H M कोल्ड स्टोरेज कमालगंज पहुंचे मशहूर सेलिब्रिटी खान अनवर

admin

बीज और खाद की खेप हुई 680 क्विंटल गेहूं और 1050 मीट्रिक टन डीएपी खाद हुई है

admin

Leave a Comment