March 19, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedउत्तर प्रदेशकानपुर नगरधर्म

घट स्थापना के 8 मुहूर्त बताए गय है नवरात्रि पर बारादेवी और तपेश्वरी मंदिर में लंबी लाइन:,

भास्कर न्यूज़

संवाददाता कानपुर –

चैत्र नवरात्रि आज गुरुवार से शुरू हो गया। नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव के पहले दिन कानपुर के प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बारादेवी मंदिर और तपेश्वरी माता मंदिर में सुबह 5 बजे से ही भक्त दर्शन के लिए पहुंचने लगे।

हाथों में पूजा की सामग्री, चुनरी और नारियल लिए श्रद्धालु माता के जयकारों के बीच लाइन में लगे नजर आए। घरों में भी कलश स्थापना, चौकी स्थापना और अखंड ज्योति के साथ नवरात्रि पूजन शुरू हुआ।

नवरात्रि के पहले दिन शहर के प्रसिद्ध बारादेवी मंदिर में सुबह से ही दर्शनार्थियों की लंबी कतार लग गई। श्रद्धालुओं ने माता को चुनरी और नारियल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। बिरहाना रोड स्थित तपेश्वरी माता मंदिर में भी भोर से ही भीड़ उमड़ी रही। यहां नारियल चढ़ाने के साथ घी के दीप जलाने की विशेष मान्यता है। भक्त बड़े कटोरों में घी के दीपक जलवा रहे हैं, जो पूरे नौ दिनों तक लगातार जलते रहते हैं।

Related posts

फतेहचन्द्र वर्मा बनाये गए फर्रुखाबाद के नये जिलाधय्क्ष

admin

देवकली मंदिर में 21 हजार दीप जलाये, कालेश्वर महादेव का किया गया श्रंगार

admin

सरकारी अस्पताल में बढ़ रही गंदगी से फैल रही दुर्गन्ध

admin

Leave a Comment