July 16, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedफिल्म जगत

इन दिनों दीपिका की 8 घंटे शिफ्ट मांग पर करीना कपूर बोलीं जरूरतों के अनुसार काम की शर्तें तय करने की आजादी होनी

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

फिल्म संवाददाता –

करीना ने अपने अनुभव का जिक्र करते हुए बताया कि फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ की शूटिंग के दौरान उन्हें काफी प्लानिंग करनी पड़ी थी। दो बच्चों की मां होने के कारण उन्हें बीच-बीच में घर लौटना पड़ता था। ऐसे में टीम ने शेड्यूल इस तरह तय किया कि जब वह घर जाती थीं तो बाकी सीन शूट कर लिए जाते थे और लौटने के बाद वह फिर शूटिंग पूरी कर लेती थीं।

बॉलीवुड में इन दिनों एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की वर्क शिफ्ट की मांग को लेकर बहस तेज है। इसी मुद्दे पर अब करीना कपूर खान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। करीना ने कहा कि किसी भी कलाकार को अपनी जरूरतों के अनुसार काम की शर्तें तय करने की आजादी होनी चाहिए, खासकर तब जब वह परिवार और बच्चों की जिम्मेदारी भी निभा रहा हो।

इस विवाद पर कई सितारे अपनी राय दे चुके हैं। कुछ कलाकारों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय तक काम करना सामान्य बात है, जबकि कई सेलेब्स दीपिका के फैसले का समर्थन कर रहे हैं और इसे काम और परिवार के बीच संतुलन की जरूरत से जोड़कर देख रहे हैं। और कह रहे है की दीपिका की मांग जायज है

Related posts

सरकारी योजनाओं का सबसे अधिक फायदा ये उठा रहे मुसलमान क्या हमारी छाती पर चढेंगे?:

admin

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी भाकपा माले ने इजरायल-अमेरिका गठजोड़ के खिलाफ किया प्रदर्शन:

Bhaskarnews

अयोध्या राम मंदिर में गले मिले पंत-गोयनका:सेल्फी के लिए फैंस क्रेजी

Bhaskarnews

Leave a Comment