March 7, 2026
Bhaskar News Agency
कन्नौजक्राइम

कन्नौज में पैसों के विवाद के बाद दुकान में आग:दुकानदार ने आग लगाने का आरोप,लगाया

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

कन्नौज संवाददाता –

कन्नौज जिले के एक गांव इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के उमर्दा कस्बे की है। यहां के रहने वाले गौरव सविता की गांव में ही परचून की दुकान है। यहां के रहने वाले अभिमन्यु उर्फ जानू से पैसों के लेनदेन को लेकर उनका विवाद हो गया। मामला बढ़ा तो अन्य लोग भी आ गए। जिसके बाद उनमें गाली-गलौज और मारपीट हो गई। झगड़ा होता देख अन्य ग्रामीण आ गए और उन्होंने बीचबचाव कर किसी तरह झगड़े को शांत करवा दिया। जिसके बाद वह लोग अपने घर चले गए।पैसों के लेनदेन में विवाद हो गया। दिन में मारपीट हुई और रात में दुकान में आग लग गई। जिससे वहां रखा सामान जलकर नष्ट हो गया।

रात करीब 1 बजे के बाद अचानक से गौरव सविता की दुकान में आग लग गई। लपटों को उठता देख पड़ोसियों ने शोर मचाया। जिसके बाद गौरव सविता और उनके परिजनों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि दुकान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। इस मामले को लेकर गौरव सविता ने हमलावरों पर ही दुकान जलाने के आरोप लगाए हैं। उसने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है।

Related posts

कन्नौज मंदिर में पहुंचीं,अपर्णा यादव पूजा-अर्चना की:ब्रह्मलीन देव शरण मूर्ति का लोकार्पण करेंगी

Bhaskarnews

दुकानों पर खाद्य विभाग की छापेमारी:मिलावटी सामान नष्ट,किया गया तीन नमूने जांच के लिए भेजे गए

Bhaskarnews

अमेठी में कांग्रेस कार्यालय के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़

admin

Leave a Comment