October 7, 2026
Bhaskar News Agency
आगराक्राइम

लिवइन में रह रही पार्टनर ने प्रेमी को दी खौफनाक-मौत:प्राइवेट वीडियो और फोटो की धमकी दे रही थी

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

आगरा संवाददाता –

कुछ साल पहले शबनम के पहले पति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। अगर शबनम को कोई काम होता था, तो चांद ही उसका काम करता था। कहीं जाना होता था तो चांद ही अपने ऑटो में लेकर जाता था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई।आगरा में 27 फरवरी को प्रेमिका शबनम और उसके अन्य साथियों ने प्रेमी चांद के ऊपर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी थी , इससे वो 80 प्रतिशत झुलस गया था। 7 दिन तक चांद आई सी यू में भर्ती रहा, लेकिन बुधवार की रात इलाज के दौरान चांद की मौत हो गई।

गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। कार्रवाई की मांग करने लगे। मौके पर पुलिस बल पहुंच गया। आरोपियों पर कार्रवाई न करने पर परिजनों ने एक घंटे तक हंगामा किया। इससे सड़क पर जाम लग गया। इसके बाद मौके पर  ए सी पी  लोहामंडी गौरव पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया

आश्वासन मिलने के बाद परिजनों ने शव को रोड से हटा दिया। इसके बाद पुलिस ने जाम को खुलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों से तहरीर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच के आघार पर कार्रवाई की जाएगी।

मृतक के भाई साबिर का कहना है, पुलिस ने आरोपी शबनम और नगीना को पकड़ लिया था। लेकिन बिना कार्रवाई के छोड़ दिया। भाई के मौत के आरोपी भी अभी बाहर घूम रहे हैं। उनका कहना पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया था और पैसे लेकर छोड दिया। वे अभी भी हमें धमकी दे रहे हैं।

Related posts

फर्रुखाबाद में बुजुर्ग दंपती की हत्याकर:बेड पर मिली पति लाश, फर्श पर पड़ी थी पत्नी की लाश ,

Bhaskarnews

आगरा के चित्राहट में गुरुवार रात घर से 30 किमी पहले मौत ने मारा झपट्‌टा:हुआ था दर्दनाक हादसा,

Bhaskarnews

जयपुर में बॉयफ्रेंड ने किया युवती से रेप:शादी का झांसा देकर बनाया शिकार,

Bhaskarnews

Leave a Comment