August 26, 2026
Bhaskar News Agency
आगराउत्तर प्रदेशक्राइम

न्यूड वीडियो कांड के लड़के-लड़कियां आपस में दोस्त:सभी की उम्र 14 से 17 साल के बीच, लड़का बोला

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता आगरा – आगरा का खंदौली इलाका 31 मार्च को अचानक चर्चा में आ गया। वजह- 48 अश्लील वीडियो का एक साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो जाना था।आरोपियों के गांव में लोगों से बात करने पर पता चला कि इनकी जान-पहचान पहले से ही थी। सभी एक-दूसरे को जानते थे।एक दूसरे को फोटो-वीडियो भेजते थे। उम्र कम थी, इसलिए रंगबाजी, भौकाल, प्यार जैसी बातें करते और वीडियो बनाते थे। मोहल्ले में अक्सर साथ घूमते हुए भी दिखते थे।

आगरा जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर खंदौली इलाका है। इस वक्त यहां 126वां ऐतिहासिक श्रीराम मेला और कुश्ती-दंगल चल रहा है। इसकी शुरुआत केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने 26 मार्च को की थी। अभी तक तो इस मेले की ही चर्चा थी, लेकिन 31 मार्च को अचानक स्थिति बदल गई।

मेले में मौजूद लोगों के मोबाइल में कुछ वीडियो पहुंचे। इनमें 2 लड़कियां और 3 लड़के दिख रहे थे, जो न्यूड थे। ये अश्लील वीडियो सुबह 9 बजे इतनी तेजी से लोगों ने एक-दूसरे के मोबाइल पर भेजे कि 12 बजते-बजते इलाके के तकरीबन सभी लोगों तक पहुंच गए थे।लोगों ने इन वीडियो में दिख रहे लड़कों को पहचान लिया। ये सभी एक ही गांव के थे। एक लड़का मुस्लिम, दूसरा मौर्य और तीसरा कश्यप बिरादरी से है।

वीडियो में जो दो लड़कियां दिख रही थीं, उनमें एक ठाकुर बिरादरी की और दूसरी OBC वर्ग की है। ये दोनों लड़कियां अलग-अलग गांव से हैं। ये लड़के-लड़कियां 9वीं से लेकर 12वीं तक की क्लास में पढ़ाई करते हैं। मुस्लिम वर्ग से आने वाला लड़का पढ़ाई छोड़ चुका है। वह एक दुकान में काम करता है।इस विडियो के लिए एक दोस्त का घर चुना। वहीं पर सब इकट्‌ठा हुए।

वहां इन लोगों ने न्यूड वीडियो बनाए। उनमें किसी भी तरह की कोई जोर-जबरदस्ती नहीं दिख रही थी। कोई वीडियो 30 सेकेंड का था, तो कोई 10-15 सेकेंड का था। इन वीडियो में दोनों लड़कियां और 2 लड़के अश्लील हरकतें करते हुए दिख रहे हैं। तीसरा लड़का इन सबके वीडियो बना रहा है।यहां पुलिस तैनात कर दी गई। इसकी एक वजह यह भी है कि आरोपियों में एक मुस्लिम वर्ग का लड़का है। वह वीडियो में भी बिना कपड़ों के नजर आ रहा है। उसके घर के आसपास अब किसी को भी नहीं जाने दिया जा रहा।

इंस्पेक्टर ने पूछा- फोन कब और किसे बेचा? इसका जवाब लड़के ठीक से नहीं दे सके। इंस्पेक्टर ने पूछा- उस मोबाइल में इन वीडियो के अलावा और क्या-क्या था? इसका जवाब भी लड़के नहीं दे सके।

Related posts

युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल वाले फरार

admin

मान्यता प्राप्त पत्रकार की मां के साथ चैन स्नेचिंग की घटना,

admin

जर्जर छत की चपेट में आया युवक, मौत

admin

Leave a Comment