September 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशकानपुर नगरक्राइम

सर्राफ को लूटने वालों का एनकाउंटर:2 के पैर में मारी गोली, तीसरे को दौड़ाकर दौड़ाकर पकड़ा

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता कानपुर –

कानपुर में सर्राफ से लूट करने वाले 3 बदमाशों को पुलिस ने 24 घंटे में एनकाउंटर में पकड़ लिया। दो बदमाशों के पैर में गोली मारकर दबोच लिया, जबकि एक को दौड़ा दौड़ाकर अरेस्ट किया।तीनों लुटेरों ने बुधवार रात ग्वालटोली में एक सर्राफ से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से लुटेरों की पहचान करने के बाद मुठमेड़ में अरेस्ट कर लिया। अब शुक्रवार दोपहर को तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।

कर्नलगंज थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनीत कुमार ने बताया- 1 अप्रैल की रात को थाना ग्वालटोली क्षेत्र के लाल इमली चौराहे के पास रामू केसरवानी (सुनार) से लूट की वारदात हुई थी। सर्राफ रोज की तरह अपनी दुकान बंद करने के बाद बेकनगंज से घर जा रहे थे। तभी स्कूटी सवार 3 बदमाशों ने पीछा करके उन्हें रोक लिया। इसके बाद तमंचा लगाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

लूट की वारदात के बाद कर्नलगंज पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए तीनों बदमाशों की शिनाख्त की और गुरुवार रात को फिर से ग्वालटोली इलाके में लूट के इरादे से निकले बदमाशों को पुलिस ने घेर लिया। पुलिस को देखते ही तीनों ने सीधे पुलिस फोर्स पर फायर झोंक दिया।तीसरे शातिर लुटेरे शाहिद अफरीदी को पुलिस ने घेरकर दबोच लिया। पूछताछ के दौरान तीनों ने लूट की वारदात कुबूल की है। तीनों के पास से तमंचा, कारतूस और लूट का माल बरामद हुआ है।

Related posts

अश्लील वीडियो वायरल करने वाला रिटायर फौजी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

admin

महाकुम्भ दुनियां के सामने सांस्कृतिक विरासत व क्षमताओं को प्रदर्शित करता हैः-नितिन अग्रवाल

admin

किसान समस्याओं की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कर किसान नेताओं ने सौंपा ज्ञापन

admin

Leave a Comment