October 7, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedउत्तर प्रदेशलखनऊ

सुबह से छाए बादल:चल रही ठंडी हवा, दिन में तेज आंधी चलने की संभावना

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता लखनऊ –

लखनऊ में सुबह से बादल छाए हैं। ठंडी हवा के झोंके चल रहे हैं। मौसम विभाग की तरफ से जिले के कई इलाकों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। दिन में अधिकतर समय मौसम साफ बना रहेगा।

मौसम विज्ञान की तरफ से अनुमान जताया गया है कि दिन में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.01 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा।

 आज से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बारिश का नया दौर शुरू हो रहा है। यह बारिश धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में फैलती हुई पूरे सप्ताह (अगले कई दिनों तक) जारी रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ ईरान-अफगानिस्तान क्षेत्र में सक्रिय है।यानी दिन पहले से ठंडा और राहत भरा महसूस होगा।

Related posts

अखिलेश यादव 2047तक सत्ता का ख्बाव न देखें:-केशव प्रसाद मौर्य

admin

कछौना के सहज कृषि ध्यान केन्द्र में केक काटकर मनाया गया ईसा मसीह का जन्म दिवस

admin

न्यूड वीडियो कांड के लड़के-लड़कियां आपस में दोस्त:सभी की उम्र 14 से 17 साल के बीच, लड़का बोला

Bhaskarnews

Leave a Comment