August 26, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं सांसद अरुण भारती ने बैंसकठी पहुँचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की, न्याय की लड़ाई में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

कौशांबी – लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं सांसद अरुण भारती ने बैंसकठी पहुँचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की, न्याय की लड़ाई में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

श्री अरुण भारती ने आज कौशाम्बी जनपद के ग्राम बैंसकठी पहुँचकर स्व. नन्का पासी के परिजनों से मुलाकात की। किशोर नन्का पासी की नृशंस हत्या कर दी गई थी। परिजनों के अनुसार इस हत्या में समाजवादी पार्टी से जुड़े दबंगों की भूमिका रही है।

सांसद श्री भारती ने मृतक की माता श्रीमती राजकुमारी देवी से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी और परिवार की पीड़ा को धैर्यपूर्वक सुना। उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया कि न्याय की इस लड़ाई में पार्टी और वे स्वयं हर स्तर पर उनके साथ खड़े हैं तथा हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

इस अवसर पर श्री अरुण भारती ने कहा –
“एक माँ की गोद उजड़ी है, और उस माँ को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। जब तक इस परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, हम चुप नहीं बैठेंगे। दबंगई के आगे कानून नहीं झुकेगा – यह सुनिश्चित कराना हमारी जिम्मेदारी है।”

सांसद ने प्रशासन से मांग की कि प्रकरण की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जाँच कराई जाए, सभी आरोपियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई हो, पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा एवं सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए, तथा मुकदमे की प्रभावी पैरवी के लिए विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया जाए।

इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह राष्ट्रीय मीडिया संयोजक एवं प्रवक्ता श्री धीरेन्द्र कुमार मुन्ना, प्रदेश अध्यक्ष श्री राजीव पासी, प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अश्विनी श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव श्री विकास पाण्डेय, किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र मिश्रा, प्रदेश सचिव श्रीमती रिंकी निषाद, श्री अग्नि पासवान, श्री रामनिहर पासवान, श्री धनंजय दूबे, श्री कमल तिवारी, श्री हरिकेश पासवान, श्री संजीव पांडे, श्री विजयपाल सरोज, श्री विनय कुशवाहा, श्री सुनील जायसवाल, श्री रविंद्र पासी, श्री धर्मराज पासवान, श्री प्रमोद विक्रम सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

डम्पर की टक्कर से बाइक सवार बृद्ध की मौत ,संयोग से वाइक चालक बाल – बाल बचा

admin

लाखों रुपए की तम्बाकू लोड गुजरात जा रहा ट्रक जीएसटी टीम ने लिया अभिरक्षा में

admin

योगी की शनिवार को खैर में करेंगे जनसभा, सुबह 11 बजे से लागू हो जाएगी व्यवस्था

admin

Leave a Comment