September 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

पूजा के दीपक से लगी आग, शादी का सामान जलकर राख तीन वर्ष पूर्व हुई शादी में मिला था सामान, करीब एक लाख रुपये का नुकसान

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद –

पूजा के दीपक से लगी आग, शादी का सामान जलकर राख
तीन वर्ष पूर्व हुई शादी में मिला था सामान, करीब एक लाख रुपये का नुकसान

ओम शक्ति कंपिल

कंपिल, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के शाहपुर गंगपुर गांव में सोमवार देर रात पूजा के दीपक की लौ से कमरे में आग लग गई। आग की चपेट में आने से शादी में मिला सामान और अन्य गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पानी, बालू और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवार ने करीब एक लाख रुपये का नुकसान बताया है।

गांव निवासी ओमवीर परिवार के साथ सोमवार रात घर के बरामदे में सो रहे थे। ओमवीर की मां ईश्वर देवी पत्नी सुरेश ने बताया कि मोहित की पत्नी ममता ने कमरे में दीपक जलाकर पूजा की थी। पूजा के बाद परिवार के लोग कमरे के बाहर सो गए। रात करीब 11 बजे कमरे से आग की लपटें उठती दिखाई दीं। धुआं और आग देखकर परिजनों को घटना की जानकारी हुई।

आग की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पानी, बालू और मिट्टी डालकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कमरे में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। पीड़ित परिवार ने फायर ब्रिगेड को सूचना नहीं दी।

ईश्वर देवी के अनुसार आग में फ्रिज, वाशिंग मशीन, सिलाई मशीन, सिंगल बेड, ड्रेसिंग, दो कुर्सियां, मेज, दो छोटे बक्से, नाती ओम का सोने का पेंडल, पुत्रवधू ममता का सोने का मंगलसूत्र, रजाई, गद्दा और एलसीडी टीवी समेत अन्य गृहस्थी का सामान जल गया।

ओमवीर ने बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व छोटे भाई मोहित की शादी हुई थी। शादी में मिला सामान भी कमरे में रखा था, जो आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार ने करीब एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है।

Related posts

अमेठी में सपाइयों ने मनाई मुलायम सिंह यादव की 85 वीं जयंती

admin

लखनऊ में15-साल की लड़की लापता:दवा लेने गई थी, गांव के बाहर अंडरगार्मेंट्स मिले में मौसा बेहोश थे

Bhaskarnews

अधिकारियों से फोन पर प्रतिउत्तर में अभद्रता करने वाले पंचायत सहायक को एडीएम ने दिया निलंबित करने का आदेश

admin

Leave a Comment