March 20, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedउत्तर प्रदेशकानपुर नगर

कानपुर में अचानक बदला मौसम, आंधी के साथ बूंदाबांदी:9 डिग्री गिरा दिन का तापमान

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता कानपुर -में शुक्रवार सुबह अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा था लेकिन बारिश के बाद पारा गिरकर करीब 24 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।

 वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया-मौसम पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। 2 दिन बाद इसका असर कम होने लगेगा।पिछले कुछ दिनों से बढ़ती गर्मी और उमस से लोग परेशान थे, हालत इस कदर थी, पारा 33 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। लेकिन आज की बूंदाबांदी ने राहत पहुंचाई है। लोग सड़कों पर निकल कर हल्की ठंडक महसूस कर रहे है।इस सुहावने मौसम का आनंद ले रहे है।

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश और तेज हवा का असर रबी, जायद और बागवानी फसलों पर पड़ सकता है। इस समय अरहर, सरसों, चना, मटर, मूंग और मूंगफली में फलियां बन रही हैं। दाने भर रहे हैं। तेज हवा चलने से फलियां फट सकती हैं। दाने झड़ सकते हैं।

गेहूं की फसल भी तेज हवा से गिर सकती है, जिससे पैदावार कम होने का खतरा है। सब्जियों में भिंडी, टमाटर, लौकी, खीरा, तरबूज, खरबूजा, बैंगन और मिर्च के फूल और छोटे फल गिर सकते हैं। किसानों को सलाह दी गई है कि जो फसल पक चुकी है, उसकी तुरंत कटाई कर लें और उसे सुरक्षित जगह पर रखें। खेतों में पानी जमा न होने दें, इसके लिए जल निकास की सही व्यवस्था करें। सभी फसलों को गिरने से बचाए

Related posts

धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस

admin

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी भाकपा माले ने इजरायल-अमेरिका गठजोड़ के खिलाफ किया प्रदर्शन:

Bhaskarnews

राम भक्तो का जगह-जगह पर हुआ भव्य स्वागत

admin

Leave a Comment