October 7, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedउत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

अमृतपुर में पी डव्लू डी की नई सड़क हाथ से उखड़ी: XEN PWD ने जांच को अधिकारी भेजे

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद संवाददाता -लगभग साढ़े चार किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण पिछले एक सप्ताह से जारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। सामने आए वीडियो में डामर में गिट्टियां पूरी साफ तरह से दिख रही हैं, और सड़क की सही लेबलिंग न होने के कारण उस पर वाहन चलने पर अधिक उछाल होते है की शिकायत भी की गई है।अमृतपुर में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा बनाई जा रही एक नई सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठे हैं।

राजेपुर  से गुडेरा होते हुए पिथनापुर कोला सोता संपर्क मार्ग पर बन रही यह सड़क हाथ से उखड़ती हुई दिखाई दे रही है, जिसके वीडियो भी सामने आए हैं।एक अन्य ग्रामीण शिवमंगल सिंह ने भी सड़क के सही ढंग से न बनने और समतलीकरण न होने की शिकायत की है। इस मामले से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं, जो गुरुवार के बताए जा रहे हैं।अधिशासी अभियंता ने यह भी स्पष्ट किया कि इस सड़क में कुटाई की परत बिल्कुल भी नहीं हुई है और केवल 2 सेंटीमीटर की पीसी (प्रीमिक्स कारपेट) करनी होती है। उन्होंने कहा कि चूंकि सड़क ताजी बनी है, इसलिए यह हाथ से हट रही है। और चलने से उठ रही है

Related posts

भारतीय सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी क्रिकेटर खरीदा:;

admin

विश्व मानव संघ के द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई

admin

मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स रत्नों से बने आभूषणों ने पटना के कंकड़बाग में नए शोरूम का उद्घाटन किया

Bhaskarnews

Leave a Comment