March 20, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशकानपुर नगरक्राइम

कानपुर में हाथों में कड़ा-कलावा देख लाठी-डंडों से पीटा:यह उत्तम नगर नहीं है,

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता कानपुर –

यह दिल्ली का उत्तम नगर नहीं है और तुम हिंदू हो… हाथ में कलावा और कड़ा देख कर यह बाते कहते हुए कार सवार विशेष समुदाय दबंगो ने स्कूटी सवार दोस्तों की लाठी–डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी, जिसमें युवक की आंख में गंभीर रूप से चोट लग गई। इसके बाद दंबगों ने ईंट–पत्थर चलाए। शोर-शराबा सुन राहगीरों के आने पर आरोपी धमकी देकर भाग निकले।

जूही लाल कॉलोनी निवासी राहुल कुमार शर्मा ने बताया कि बुधवार रात वह स्कूटी से अपने दोस्त आकाश के साथ किसी काम से किदवई नगर की तरफ जा रहे थे। तभी विश्वास गार्डन के सामने स्कूटी मोड़ने के दौरान एक कार में टक्कर हो गई।

कार सवार दबंग शमशाद, नौशाद, सरताज व एक अन्य महिला कार से उतरी और गाली–गलौज करने लगी। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने हाथ में कलावा व कड़ा देख तो बोले कि तुम हिंदू हो तुमको और मारेंगे… फिर सभी ने लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया।वहीं अराजक तत्वों ने दो समुदाय के बीच विवाद की सूचना फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश की, गनीमत रही कि पुलिस फोर्स ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। फिलहाल, किदवई नगर पुलिस 3 नामजद समेत एक अन्य महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर मामले की जांच की जा रही है।

 

Related posts

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की वजह से समाज में यह सोच आयी है

admin

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

admin

निर्माण व सेवा क्षेत्र के लिए 5 लाख तक का ब्याज मुक्त व बिना गारंटी के लोन प्राप्त किया जा सकता है:- मंगला प्रसाद सिंह

admin

Leave a Comment