July 16, 2026
Bhaskar News Agency
क्राइमलखनऊ

लखनऊ में ₹160 की उधारी में दोनों को मार डाला था पुलिस ने दौड़ाकर किया एनकाउंटर;

भास्कर न्यूज़ –

संवाददाता लखनऊ -लखनऊ में मां और नेत्रहीन बेटे की हत्या के आरोपी को पुलिस ने दौड़ाकर गोली मारी ।महिला की दुकान के 160 रुपए उधार थे। महिला उससे लगातार पैसे मांग रही थी। दो दिन पहले इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। बताया जा रहा है कि इसी रंजिश में सोमवार शाम को आरोपी ने पहले शराब पी और फिर पैसे देने के बहाने महिला के घर पहुंचा। वहां नेत्रहीन बेटा मिला।

उसने यह कहकर भगा दिया कि जब मां आए तब आना। कुछ देर बाद महिला पहुंची तो आरोपी फिर पहुंच गया। वह रुपए दे रहा था, इसी बीच उसके नेत्रहीन बेटे ने आवाज सुनी और गाली दे दी। गाली से गुस्सा आ गया। इस पर आरोपी ने नेत्रहीन को लात मार दी। वह हौद में गिरा फिर उसका गला घोंटने लगा। इस पर मां हाथापाई करने लगी।

महिला को भी आरोपी ने धक्का देकर गिरा दिया और लात मार दी। वहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर महिला की हत्या कर दी। वारदात के बाद वह फरार हो गया था। महिला की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर केस में रेप की धारा भी बढ़ाई गई है।

 गोली उसके बाएं पैर में लगी। उसने घिरने पर पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया था। आरोपी की तलाश पुलिस की चार टीमें लगातार कर रही थीं। यह हाफ एनकाउंटर बुधवार रात हुआ।

बुधवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हुलासखेड़ा से खुजौली की ओर नहर किनारे रास्ते से जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बाजखेड़ा-हुलासखेड़ा ईंट भट्ठे के पास घेराबंदी कर दी।

पुलिस टीम को देखते ही आरोपी भागने लगा और तमंचे से फायर कर दिया। उसकी गोली एक सिपाही के भी लग गई। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी किशन रावत के पैर में गोली लग गई।

घायल होने के बाद वह वहीं गिर पड़ा। घायल सिपाही और आरोपी को इलाज के लिए सीएचसी मोहनलालगंज भेजा। आरोपी के पास से .315 बोर का तमंचा और दो कारतूस खोखा मिले।

जांच में सामने आया कि आरोपी पर आरोपी की पहचान मोहनलालगंज के सिसेंडी कस्बा के किशन रावत के रूप में हुई। मुठभेड़ हुलासखेड़ा से खुजौली की ओर नहर किनारे रास्ते पर हुई। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि आरोपी ने 160 रुपए की उधारी के विवाद में मां और उसके नेत्रहीन बेटे की हत्या की थी।

Related posts

आगरा में 27 फरवरी को प्रेमिका ने पेट्रोल डाल कर जलाया, युवक की मौत:आगरा

Bhaskarnews

अलीगढ़ में फेसबुक पर मिले एक दोस्त ने पहले हमदर्दी जताई,गर्भवती पीड़िता मांग रही ‘इच्छा मृत्यु’:

Bhaskarnews

लखनऊ के 3 पंप पर पेट्रोल-डीजल खत्म,लोगो ने किया हंगामा:

Bhaskarnews

Leave a Comment