March 13, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedबरेली

रायबरेली में भाजपा (माले) ने निकाला विशाल मार्च यूजीसी रेगुलेशन लागू करने की मांग

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

संवाददाता बरेली –

रायबरेली के हरचंदपुर ब्लॉक मेंभाजपा (माले) ने यूजीसी रेगुलेशन लागू करने की मांग को लेकर विशाल मोर्चा निकाला और सभा का आयोजन किया। इस मौके पर आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा, , इंकलाबी नौजवान सभा के प्रदेश सचिव सुनील मौर्य, आइसा प्रदेश अध्यक्ष  ऐक्टू के राज्य प्रदेश सचिव विजय विद्रोही,भाजपा  माले के जिला सचिव हनुमान अंबेडकर समेत सैकड़ों महिला-पुरुष और नौजवान शामिल रहे।

यूजीसी रेगुलेशन लागू करने की मांग को लेकर जेएनयू में आंदोलन और गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए नेहा बोरा ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रायबरेली के हरचंदपुर तक यह लड़ाई पहुंचना यह साबित करता है कि यूजीसी रेगुलेशन लागू होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

रिहाई मंच के नेता राजीव यादव ने कहा कि पूरे देश में दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। विश्वविद्यालय में इसी भेदभाव को दूर करने के लिए यूजीसी रेगुलेशन लाया गया था, लेकिन भाजपा सरकार ने इसे सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से पक्ष न रखने के कारण रोका। उन्होंने कहा कि 19 मार्च को सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले आंदोलन और मजबूत किया जाएगा।

इंकलाबी नौजवान सभा के प्रदेश सचिव सुनील मौर्य ने कहा कि भाजपा का बुलडोजर दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर चल रहा है आइसा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालयों में फंड की कटौती करके वंचित छात्रों को शिक्षा से वंचित किया जा रहा है और उन्हें उत्पीड़न झेलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा प्रदेशभर में यूजीसी रेगुलेशन लागू कराने का आंदोलन जारी है। और रहेगा जब तक की हमारी मांगे पूरी नहीं होती

Related posts

फांसी के फंदे पर लटक कर महिला ने की आत्महत्या पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

admin

पंचायत सहायक युवक ने पंचायत भवन में ही फांसी लगाकर की आत्महत्या

admin

मनुष्य को सत्य मार्ग पर चलना चाहिए, सत्य कर्मों से ही वह सफल हो पता

admin

Leave a Comment