October 7, 2026
Bhaskar News Agency
लखनऊविकास

रक्षा मंत्री ने लखनऊ में श्रमिकों को सम्मान, 10 लाख लोगों को फायदा मिलेगा

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

संवाददाता लखनऊ –

लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ग्रीन कॉरिडोर फेज-2 का शुक्रवार को लोकार्पण किया। समता मूलक चौराहे पर राजनाथ सिंह और सीएम योगी ने फीता काटकर इसे जनता को सौंपा। इस दौरान कॉरिडोर के तीसरे-चौथे फेज का शिलान्यास भी किया।

झूलेलाल पार्क में चल रही जनसभा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा- राजनाथ जी ने विकास के मामले में लखनऊ को नंबर वन बना दिया। ग्रीन कॉरिडोर बनने के बाद डालीगंज से हरहरवुआ दाबे IIM रोड तक चले जाओ, 15 मिनट लगेगा। कॉरिडोर का निर्माण रिकॉर्ड समय में काम पूरा करने वाले श्रमिकों को सम्मानित किया गया। और श्रमिको को आगे का काम भी सोंपा गया

गोमती नदी के दोनों किनारों पर बन रहा ग्रीन कॉरिडोर कुल 57 किमी लंबा है। इसे 4 फेज में विकसित किया जा रहा। इसमें चौड़ी सड़कें, 6 लेन, हरियाली और सुगम यातायात के लिए मॉडर्न डिजाइन अपनाई गई है। फेज-2 शुरू होने से करीब 10 लाख लोगों को फायदा मिलेगा।

योगी जी को लोग बुलडोजर बाबा के नाम से जानते हैं। इन्होंने माफियाओं को सही कर दिया। बुलडोजर सिर्फ तोड़ने का ही नहीं। नए विकास की जमीन भी तैयार करता है। कुछ ही दिनों में लखनऊ से कानपुर की यात्रा 35 से 45 मिनट में पूरी हो सकेगी। यह नया अध्याय होगा।

Related posts

लखनऊ नगर निगम के सदन में भाजपा और कांग्रेसो पार्षदों में तनातनी:

Bhaskarnews

गृह मंत्री के बयान के खिलाफ लखनऊ में सामाजिक संगठनों ने किया प्रदर्शन

admin

लखनऊ मेंADCP ने बग्घी पर बैठकर होली खेली:गाने पर थिरकीं

Bhaskarnews

Leave a Comment