September 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशप्रशासनिकलखनऊ

सड़कों पर गंदगी देख भड़के प्रभारी मंत्री:मेयर के साथ 4 वार्डों में देखी सफाई व्यवस्था;

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता लखनऊ –

लखनऊ में सफाई व्यवस्था की पोल एक बार फिर खुल गई है। शनिवार को प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना और मेयर सुषमा खर्कवाल ने शहर के 4 वार्डों में सफाई व्यवस्था देखी। इस दौरान उन्हें गंदगी तो दिखी ही, लोगों ने भी कूड़ा उठान न होने की शिकायत की। इस पर कार्यदायी कंपनी लखनऊ स्वच्छता अभियान (LSA) के हेड अभय रंजन को बुलाकर मेयर ने मौके पर ही फटकार लगा दी।

मंत्री के निरीक्षण के दौरान मेयर के अलावा नगर आयुक्त गौरव कुमार भी मौजूद रहे। सभी लोग जोन-7 पहुंचे। यहां मैथिली शरण गुप्त वार्ड, इस्माइलगंज प्रथम, इंदिरानगर, बाबू जगजीवन राम वार्ड में जगह-जगह गंदगी मिली। सड़कों पर कूड़ा, नालियां चोक, ट्रांसफॉर्मर के आसपास गंदगी थी। यह देखते ही प्रभारी मंत्री भड़क गए। उन्होंने मेयर से कहा- जिम्मेदारों को चिह्नित कर एक्शन लें।

इंदिरानगर से सफाई न होने की शिकायतें लोगों ने मेयर के सामने कहा कि यहां कूड़ा वाली गाड़ी नहीं आती है। इस पर मेयर ने जोनल अधिकारी रामेश्वर प्रसाद से कहा कि आज ही इनके घर के आसपास के 10 घरों में जाकर पता करिए कि कूड़ा गाड़ी आती है या नहीं? अगर नहीं आती तो कार्रवाई की जाएगी। आज शाम तक अधिकारी इसकी रिपोर्ट मुझे दें।सार्वजनिक शौचालयों की बदहाल स्थिति पर भी मंत्री ने कहा कि रजिस्टर मेंटेन होना चाहिए, सफाई नियमित होनी चाहिए। न्होंने कहा कि गंदी सड़कें न सिर्फ शहर की छवि खराब करती हैं बल्कि ट्रैफिक और आमजन की आवाजाही को भी प्रभावित करती हैं।

Related posts

मुख्य विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण

admin

कल फर्रुखाबाद आयेंगे अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग उ0प्र0 के अध्यक्ष- बैजनाथ रावत

admin

तेज रफ्तार वाइक ट्रैक्टर में पीछे से घुसी दुर्घटना में वाइक चालक की दर्दनाक मौत साथी घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

admin

Leave a Comment