March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

तमंचे की नोक पर युवक से लूट

भास्कर ब्यूरो
रिपोर्टर रवि मिश्रा
नवाबगंज फर्रुखाबाद
नवाबगंज में एक लूटपाट की घटना हुई। अजय कुमार, जो अपनी ननिहाल जा रहा था, को एक अज्ञात युवक ने बाइक रोककर आगे तक छोड़ने के लिए कहा। अजय कुमार ने उसे बाइक पर बिठा लिया, लेकिन थोड़ी दूरी पर युवक ने बाइक रोककर दबंगई से पैसे और मोबाइल मांगने लगा। अजय कुमार के विरोध करने पर युवक ने तमंचा निकालकर उसके सिर पर लगा दिया, जिससे अजय कुमार ने घबराकर अपनी जेब में रखे पांच हजार रुपये दे दिए।
विवरण के अनुसार जनपद एटा के थाना नयागांव के गांव राम नगरिया आशाराम निवासी अजय कुमार पुत्र रवेंद्र सिंह मंगलवार दोपहर बाद अपने घर से बाइक पर थाना नवाबगंज के गांव नगला हीरासिंह में अपनी ननिहाल जा रहा था। तभी बवना और बराकेशव के मार्ग पर गांव नया नगला के पास पहुंचते ही एक अज्ञात युवक ने बाइक को रोक कर अजय कुमार से आगे तक छोड़ देने की बात कही। जिसपर अजय कुमार ने युवक को बाइक पर बिठा लिया। थोड़ी दूरी तक जाने के बाद युवक ने बाइक को रुकवाया। और दबंगई में अजय से पैसे और मोबाइल मांगने लगा। जिसपर अजय कुमार ने विरोध किया तो युवक ने अपने गोट से तमंचा निकाल कर अजय के कनपटी पर लगा दिया। जिससे घबराकर अजय कुमार ने जेब में रखे पांच हजार रुपए युवक को दे दिए। युवक ने अजय कुमार का मोबाइल छीन कर तोड़ दिया। ताकि वह घटना की जानकारी फोन द्वारा किसी को न दे सके। अजय कुमार के शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे किसान अजय कुमार की तरफ भागे और युवक को पकड़ लिया। किसानों ने नवाबगंज थाना पर फोन कर घटना की जानकारी दी। किसानों द्वारा पकड़े गए युवक को पुलिस थाने ले आई।

Related posts

योगी की शनिवार को खैर में करेंगे जनसभा, सुबह 11 बजे से लागू हो जाएगी व्यवस्था

admin

बोर्ड परीक्षा के प्रथम दिन 4 छात्र 2 छात्राएं दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते धरे गये, पुलिस कर रही कार्यवाही

admin

बंदियो को जेल मैन्युअल के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराए:अपर जिला जज

admin

Leave a Comment