March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

नकल विहीन परीक्षा हेतु सभी तैयारियां पूर्ण:- जिलाधिकारी

भास्कर न्यूज़ संवाददाता 

23 फरवरी 2025

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक) जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है कि जनपद में बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गयी हैं। जनपद में 5 जोन की व्यवस्था हेतु जोनल अधिकारी नामित किए गए हैं। 22 सेक्टर बनाए गए हैं जिनकी जिम्मेदारी सेक्टर मजिस्ट्रेट को सौंपी गई है। परीक्षा हेतु कुल 135 केन्द्र बनाए गए हैं। केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट को लगाया गया है। केंद्र पर सुरक्षा हेतु पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। परीक्षा के दौरान कुल 6 सचल दल सक्रिय रहेंगे। सभी परीक्षा कक्षा में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

Related posts

हरदोई मे 3280 मी०टन डी०ए०पी० तथा 5589 मी०टन एन०पी०के० उपलब्ध हैः-

admin

व्यस्नमुक्ति का संदेश दे, विभिन्न आकर्षक देवाकृतियों से सुसज्जित झांकियां से युक्त महाशिवरात्रि पर्व पर निकली भव्य शोभायात्रा

admin

गंदगी से परेशान ग्रामीणों का हल्ला बोल, लापरवाहों के खिलाफ फूटा गुस्सा

admin

Leave a Comment