July 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

गंदगी से परेशान ग्रामीणों का हल्ला बोल, लापरवाहों के खिलाफ फूटा गुस्सा

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद – गंदगी से परेशान ग्रामीणों का हल्ला बोल, लापरवाहों के खिलाफ फूटा गुस्सा

कमालगंज* विकास खंड के ग्राम अदमापुर के ग्रामीणों ने गाँव में फैली गंदगी और सफाई व्यवस्था की बदहाली को लेकर मंगलवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय पहुँचकर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गाँव में कई दिनों से कूड़े और नालियों की सफाई नहीं हुई है। जगह-जगह गंदगी के अंबार लगे हैं, जिससे दुर्गंध फैल रही है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
ग्रामीणों का कहना था कि प्रधान और सचिव को कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज़ होकर बड़ी संख्या में ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली भरकर कमालगंज ब्लॉक कार्यालय पहुँचे और लापरवाह कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

बीडीओ के न मिलने पर ग्रामीणों ने अपना लिखित प्रार्थना पत्र कार्यालय के बाबू को सौंपा, जिसमें सफाई व्यवस्था सुधारने, नियमित रूप से सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाने और नालियों की साफ-सफाई कराने की मांग की गई।
ग्रामीणों की भीड़ देख कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए, हालांकि बाद में कार्यालय स्टाफ ने ग्रामीणों को शांत कराया और गुरुवार तक समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
इस मौके पर राजेंद्र,मिथुन ,अजीत, जय सिंह ,विजय, देवेंद्र ,रामसेवक, गोपाल,शिवकुमार,अमित कुमार,श्री कृष्णा, सुरजीत सिंह ,नीरज ,रामनिवास आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Related posts

बाबा साहब डॉ० बीआर अंबेडकर जयंती उत्सव के रूप में मनाने की रूपरेखा स्पष्ट कर दिए डीएम ने निर्देश

admin

ससुराल से अपने घर कन्नौज जा रहे वाइक सवार युवक का मार्ग दुर्घटना में मौत – सूचना मिलते ही मायके से विलखती पत्नी पहुंची मौके पर

admin

अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस का हुआ आयोजन

admin

Leave a Comment