October 27, 2026
Bhaskar News Agency
अमेठीउत्तर प्रदेश

अमेठी में अतिक्रमण के खिलाफ चल रहा अभियान, जाम से नहीं मिल रही निजात

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(अमेठी)
प्रशासनिक अधिकारियों के लाख कोशिशों के बावजूद भी अमेठी कस्बे को जाम से मुक्ति मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। प्रशासन लगातार अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चल रहा है उसके बावजूद अमेठी कस्बा जाम के झाम से त्रस्त है।

आज दोपहर अमेठी के गांधी चौक पर भीषण जाम लग गया, जिसमें दो एंबुलेंस फंसी हुई है। जाम की वजह से दोनों एम्बुलेंस को अस्पताल जाने का रास्ता नहीं मिल पा रहा है और उनका हूटर तेज आवाज में बजता रहा है। काफी देर बाद मौके पर मौजूद होमगार्ड के जवानों ने एंबुलेंस को जाम से निकाल दिया ।

अमेठी कस्बे के गांधी चौक पर दिन भर में कई बार भीषण जाम लगता रहा है। कभी-कभी तो चार से पांच घंटे तक जाम में लोगों को फंसना पड़ता है। जाम से मुक्ति के लिए यातायात पुलिस और होमगार्ड के कई जवान भी मौके पर तैनात रहते हैं। इसके बावजूद भी भीषण जाम लगा रहता है। 24 घंटे पहले ही अमेठी प्रशासन ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाया बावजूद उसके स्थिति जस की बनी रही है।

Related posts

डी.ए.पी. खाद की किल्लत, किसान दर-दर भटकने पर मजबूर

admin

रमन ने कराई नसबंदी, जिले में हुई पांचवीं पुरुष नसबंदी

admin

MLC अशोक अग्रवाल के प्रयास से कन्हौआ ग्राम में आजादी के 77 वर्ष बीत जाने के बाद आवागमन हेतु बनेगा पक्का मार्ग

admin

Leave a Comment