October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशऔरैया

औरैया में एयर क्वालिटी इंडेक्स पर 349 , हुए गंभीर हालात

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(औरैया)
औरैया में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। सोमवार दोपहर 2 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 349 दर्ज किया गया है जो की गंभीर” श्रेणी में आता है। चारों ओर फैली धुंध ने विजिबिलिटी घटा दी है, जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। ठंडी हवाओं के साथ इस धुंध ने पूरा क्षेत्र घेर लिया है।

रविवार से वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ा है। इसका सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले लोगों पर पड़ रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं।
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि पराली जलाने और अन्य प्रदूषणकारी गतिविधियों से हवा जहरीली हो रही है। उन्होंने लोगों को मास्क पहनने और बिना जरूरत घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है

प्रशासन से उम्मीदें: स्थानीय लोग प्रशासन से प्रदूषण नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो यह समस्या और भी गंभीर हो सकती है।
इस समय सावधानी ही बचाव है। घर से बाहर निकलते वक्त मास्क का इस्तेमाल करें और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

Related posts

पति से नाराज पत्नी ने अपने तीन अबोध बच्चों का मोह छोड़ की आत्म हत्या

admin

मां सरस्वती ज्ञान मंदिर जूनियर हाईस्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

admin

हरदोई में रिमोट सेंसिंग कार्यशाला का हुआ आयोजन

admin

Leave a Comment