July 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन

सीतापुर दिनांक 28 नवम्बर 2024 (सू0वि0) मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर श्री कुलदीप सक्सेना, के निर्देशानुसार, आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित-14.12.2024 के सफल आयोजन हेतु समस्त एक बैठक समस्त बैंक अधिकारियों के साथ आहूत की गयी। उक्त बैठक की अध्यक्ष, ’’श्री भगीरथ वर्मा’’ अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत सीतापुर द्वारा गयी। उक्त बैठक में अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री नरेन्द्र नाथ त्रिपाठी व श्री भगीरथ वर्मा द्वारा उपस्थित समस्त बैंक अधिकारियों को अधिक से अधिक निस्तारण जाये जाने हेतु चर्चा की गयी तथा नोटिसों की तामीला पर अत्यधिक बल दिये जाने हेतु आदेशित किया।
इसके अतिरिक्त आज दिनांक-28.11.2024 को समय-04ः00 बजे मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ’’श्री कुलदीप सक्सेना’’ द्वारा जिला कारागार सीतापुर का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ’’नरेन्द्र नाथ त्रिपाठी’’ तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री गौरव प्रकाश उपस्थित रहे। जिला कारागार सीतापुर में जेल अधीक्षक ’’श्री सुरेश कुमार सिंह’’ तथा जेलर, ’’श्री अरविन्द श्रीवास्तव’’ सहित अन्य जेल अधिकारी भी उपस्थित रहें। मा0 जनपद न्यायाधीश श्री कुलदीप सक्सेना, द्वारा जिला कारागार सीतापुर मे महिला बैरक, किशोर बैरक के निरीक्षण के दौरान एक बच्चे द्वारा निःशुल्क अधिवक्ता हेतु आग्रह किया गया, जिस पर मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को अधिवक्ता उपलब्ध कराये जाने हेतु आदेशित किया गया। साथ ही अन्य बैरकों का भी निरीक्षण कर, बन्दियों से वार्ता की गयी। वार्तालाप के दौरान बन्दियों की छोटी-छोटी समस्याओं पर ध्यान देते हुए, उन्हें सुना तथा समस्याओं का तुरन्त निराकरण करने हेतु जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया। जेल अपील के सम्बन्ध में भी पूछं-ताछ की गयी, बताया गया कि सभी दोषसिद्ध बन्दियों द्वारा जेल अपील तथा निजी अपील दाखिल कर दी गयी है। मा0 जनपद न्यायाधीश द्वारा जिला कारागार में स्थित अस्पताल तथा पाकशाला का भी निरीक्षण किया गया। सभी व्यवस्था दुरूस्त पाई गयी। जेल लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण किया गया, जेल लीगल एड क्लीनिक पर मौजूद पी.एल.वी. से उसके कार्याें के बारे में व निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में पूछा गया तथा रजिस्टर जॉचे गये।’’

Related posts

चीता-तेंदुआ के अंगों की तस्करी में 6 दोषिओं को सजा मिली

Bhaskarnews

NEET और JEE मैंस के लिए अब महानगरों की दौड़ नहीं,

admin

हाइटेंशन तार से निकली चिंगारी, चार बीघे गेंहू की फसल जलकर राख़

admin

Leave a Comment