July 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

भविष्य में कमियां पाये जाने पर कार्यदायी संस्था के विरूद्व दण्डात्मक कार्यवाही होगी-डीएम

हरदोई ।जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अधिशासी अभियंता, नि0खं0-1, यूपीएसआईसी, कानपुर, अधिशासी अभियंता, नि0खं0-4,यूपीएसआईसी, कानपुर, क्षेत्रीय प्रबन्धक, यूपीएसआईसी, लखनऊ तथा अधिशासी अभियंता, यूपी सिडको, हरदोई पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रायः देखा जा रहा है सांसद एवं विधायक निधि के अंतर्गत विभिन्न कार्यो के क्रियान्वयन में विलम्ब और सत्यापन मे असहयोग के कारण अनावश्यक पत्रावली विलंबित हो रही है और सत्यापन के दौरान विशेषकर लाईट अधिष्ठान प्रकरणों में कई स्थानों पर लाईट अधिष्ठान नहीं पाया जा रहा है तथा विभिन्न कमियां पायी जा रही है।
जिलाधिकारी ने कहा कि कमियां के निराकरण हेतु पत्राचार और अनुस्मारकों के बाद भी कोई गम्भीरता कार्यदायी संस्था स्तर पर दिखाई नहीं दी है तथा लिखित एवं मौखिक रूप से दिये गये निर्देशों का कोई उत्तर प्राप्त नहीं होता है और न ही कमियों का निराकरण कराया जा रहा है एवं जनपद स्तर पर आहूत समीक्षा बैठकों में भी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग नहीं किया जाता है और यह स्थिति आपत्तिजनक है। उन्होने निर्देश दिये है कि भविष्य में कमियां पाई जाने पर एक स्पष्टीकरण पत्र भेजा जायेगा, जिसमें कमियों के सुधार हेतु 07 दिन का समय दिया जायेगा और यदि उस अवधि में निराकरण की लिखित सूचना कार्यदायी संस्था के स्तर से प्राप्त नही होती है तो पत्रावली कटौती करते हुए अग्रेषित की जायेगी और प्रस्ताव प्राक्कलन अनुसार कमियों का निराकरण कार्यदायी संस्था स्वयं अपने व्यय पर करेगी तथा उक्त आदेश का अनुपालन न किये जाने पर कार्यदायी संस्था के विरूद्व दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी, जिसके लिए कार्यदायी संस्था स्वयं पूर्णतया उत्तरदायी होगी।

Related posts

अमेठी जिला के संजय गांधी हॉस्पिटल में कार्डियो ICU शुरू होगा

admin

_बृद्ध की हत्या का खुलासा: तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया_

admin

शारदीय नवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर की मां भगवती की आराधना – पहले ही दिन देवी मंदिरों में उमड़ी वृतधारियों की भारी भीड़

admin

Leave a Comment